महिला को शादी को झांसा देकर युवक लंबे समय तक दुष्कर्म करता रहा। पीड़िता ने शादी का दबाव बनाया तो आरोपी ने मारपीट की। पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराने पर मारने की धमकी दी। इससे तंग आकर महिला ने राजपुर थाने में मुकदमा दर्ज करवा दिया है।
थानाध्यक्ष पीडी भट्ट के अनुसार, एक महिला ने तहरीर में बताया कि उसके पति की मौत हो चुकी है और उसका चार साल का बेटा है। वह जाखन क्षेत्र में काम करके परिवार का भरण-पोषण कर रही थी। इस बीच, वह विकास उनियाल निवासी शांति विहार रायपुर के संपर्क में आई।
इसके बाद विकास महिला के घर आने-जाने लगा। उसने शादी का झांसा देकर शारीरिक रिश्ते बनाए। आरोपी आखिरी बार 31 जनवरी को उसके घर आया। तब भी उसने शारीरिक संबंध बनाए। पीड़िता ने शादी का दबाव बनाया तो आरोपी ने मारपीट की।
तब पीड़िता के सिर पर चोट लगी। एसओ पीडी भट्ट ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, मारपीट और धमकाने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
