DEHRADUN,UTTARAKHAND
उत्तराखंड विधानसभा के गैरसैंण स्थित भराड़ीसैंण में 27 अक्तूबर से शुरू होने जा रहे विधानसभा सत्र के पहले ही दिन अनुपूरक बजट पेश किया जाएगा। दूसरे दिन बजट पारित होगा। शनिवार को हुई कार्यमंत्रणा बैठक में दो दिन सत्र संचालन का एजेंडा तय हुआ। सर्वदलीय बैठक में सभी दलों से संचालन में सहयोग की अपेक्षा की गई। वहीं, कांग्रेस ने दोनों बैठक का बहिष्कार किया। बार विधानसभा सत्र में सात हजार करोड़ से ज्यादा का अनुपूरक बजट आएगा। कैबिनेट इस पर मुहर लगा चुकी है।
वहीं, कई विधेयक और विभाग, निगमों की वार्षिक प्रतिवेदन रिपोर्ट भी सदन पटल पर रखी जाएंगी। सत्र के दूसरे दिन प्रश्नकाल होगा और बजट पारित हो जाएगा। इसके साथ ही सत्र अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हो जाएगा। बैठक में सभी दलों से सत्र संचालन में सहयोग का आग्रह किया गया है।
