10 मार्च, को अमृतसर के बाहरी इलाके दास पुरा में किसानो ने अपने रेल रोको प्रदर्शन के दौरान रेलवे ट्रैक को घेर् अपनी मांगो को रखा ।संयुक्त किसान मोर्चा (गैर-राजनीतिक) और किसान मजदूर मोर्चा ने दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक देशव्यापी “रेल रोको” विरोध का आह्वान किया है।
किसानों ने पंजाब के 22 जिलों में 52 स्थानों पर रेलवे पटरियों पर रोक लगा कर विरोध् किया।
किसानों ने उनकी मांगों को स्वीकार करने में विफलता के लिए केंद्र के खिलाफ नारे लगाए, जिससे रेल सेवाओं के बाधित होने से रेल यात्रियों को असुविधा हुई।
व्यापक भागीदारी को प्रोत्साहित करते हुए, किसान नेता सरवन सिंह पंढेर ने लोगों से बड़ी संख्या में विरोध प्रदर्शन में शामिल होने का आह्वान किया।
